चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर देसी बम से हमला, 6 घायल
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बीती रात हुए एक बम धमाके में भाजपा के 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस बम धमाके में घायल हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस धमाके के पीछे तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को भाजपा के ये कार्यकर्ता एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी कुछ अराजक तत्वों ने उन पर बम फेंक दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल हुए लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब कुछ लोगों ने उन पर बम फेंका उस वक्त वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार घायलों का अभी इलाज जारी है। वहीं गोसाबा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जयंत नस्कर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नेता वरुण प्रमाणिक ने कुछ उपद्रवियों की मिलीभगत से बम प्लांट करने की कोशिश की है।

पाठको की राय